महाराष्ट्र के नंदुरबार से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। महाराष्ट्र पूरे देश मे कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर फंसे हुए है। ऑरेंज जोन होने के कारण नंदुरबार से सहरसा और दरभंगा के लिए आज शाम स्पेशल ट्रेन चलाई गई। महाराष्ट्र के नंदुरबार में फंसे बिहार के करीब 2014 लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। बिहार के दरभंगा के लिए नंदुरबार से करीब 992 प्रवासी मजदूर बिहार लौट रहे है तो वही 1022 लोग स्पेशल ट्रेन से सहरसा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए ट्रेन में चढ़ने दिया गया। सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।