हरियाणा से बिहार के लिए 6 ट्रेनें चलाई जा रही है। हरियाणा में बड़ी संख्या में मजदूर खेती करने बिहार से जाते है। फसल के मौसम में उत्तर बिहार से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हरियाणा, पंजाब में होता है। लॉक डाउन में फंसे होने के कारण उनपर रोजी रोटी की संकट आ गयी है। कोरोना वायरस के डर से सभी मजदूर बिहार आना चाहते है। ऐसे में 5 मई को हरियाणा से 6 ट्रेनें बिहार के अलग अलग जिलों के लिए खुलेंगी।

हरियाणा से ये 6 ट्रेनें बिहार के लिए चलेंगी।
हिसार से कटिहार
अम्बाला से कटिहार
रोहतक से कटिहार
अम्बाला से भागलपुर
हिसार से मुजफ्फरपुर
भिवानी से डेहरी ऑन सोन