बिहार में बड़ी संख्या में प्रवासी देश के अलग अलग हिस्सों में काम करते है। शनिवार को 38 ट्रेनों से करीब 40 हजार मजदूर बिहार पंहुचे है। दिल्ली से विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन 3 घंटे की देरी से शाम 7 बजे सहरसा जंक्शन पंहुचेगी। इसके अलावा जलालपुर से सुपौल श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 9:30 बजे सुपौल पहुंची। महाराष्ट्र के भुसावल से शाम 5 बजे सहरसा के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन खुलेगीं जो रविवार को शाम 4:45 बजे सहरसा पंहुचेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और सीमांचल के प्रवासी रहते है। ट्रेन संख्या 04598 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से सहरसा के लिए दोपहर 2:10 में खुली है। इस ट्रेन में 1188 प्रवासी यात्रा कर रहे है। डीआरएम अंबाला ने बताया कि यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों को खाना और पानी का पैकेट दिया गया है। यात्रियों से ट्रेन के टिकट का किराया नही लिया गया है। ट्रेन का कुल किराया चंडीगढ़ से सहरसा तक 605 रुपये है। ट्रेन में यात्रियों के खाने पीने की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एक यात्री ने राज्य सरकार का धन्यवाद दिया कि आखिरकार उन्हें घर जाने का मौका मिला है और स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई। ट्रेन के रविवार को शाम तक सहरसा पहुचने की उम्मीद है।
