बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई पहचान दिलाई है। किसी ने सोचा नही था कि नीतीश कुमार राजगीर को दुनिया के मानचित्र पर ले आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में ग्लास ब्रिज बनाकर देश सहित दुनिया को बिहार की तरफ आकर्षित किया है। ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी, ज़ू सफारी, औषधि पार्क और भी बहुत कुछ मार्च से मिलेगा। वही राजगीर में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जो क्रिकेट प्रेमियों सहित पर्यटकों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा।
पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं
कोई सोच सकता था कि बिहार में कोई ऐसी जगह हो, जहां लोग आने के लिए आतुर होंगे।मुख्यमंत्री ने को राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर लाकर पर्यटन उद्योग में जान फूक दी है। बिहार के कई ऐसे पर्यटक और तीर्थ स्थल है जिन्हें विकसित कर बिहार को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।