पूर्णिया में आज सुबह भीषण आग लगने से कई यात्री हताहत हो गए। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस पूर्णिया में बस स्टैंड के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बस के फ्यूल टैंक में आग लग गया, और बस धू-धूकर जलने लगी। मालूम हो कि उस समय करीब 50 यात्री बस में सवार थे।

कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक
बस में आग लगने से कई यात्री जिंदा जल गए, वहीं इसमें दो दर्जन से ऊपर यात्री गंभीर रूप से झूलस गए हैं। बता दें कि जली हुई बस से दो लाश बरामद हुई है। गंभीर तरीके से घायल यात्रियों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जिसमें कई की हालत बेहद नाजुक बनी है। बस एक्सीडेंट की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, पर वे नाकाम रहे।

शीशा तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया
दुर्घटना होने के वक्त अधिकतर यात्री बस में सोये हुए थे। पूरा बस स्लीपर कोच था। इसलिए ऊपर वाले बर्थ पर यात्री आराम कर रहे थे। आग लगने पर काफी मशक्कत करना पड़ा। यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं अंदर में ही कई जल गए। जिसके बाद बचाव कर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
