सहरसा में कोरनो ने दस्तक दे दी है। कोशी इलाके में सहरसा और सुपौल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। इससे पहले मधेपुरा में दो कोरनो पॉजिटिव महिला मिली थी। बिहार के सहरसा के सौरबाजार में 13 साल के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। सुपोल के बलवाह बाजार में 16 साल का युवक कोरनो पॉजिटिव पाया गया। सहरसा से सटे दरभंगा के बिरौल में 3 कोरोना पॉजिटिव पाये गए है और कटिहार में एक 40 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। जानकारी के अनुसार इनमें से 6 लोग बाहर से आये थे जिनकी जांच की जा रही है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 563 हो गया है।