महारष्ट्र में बड़ा हादसा घटित हो गया। महारष्ट्र के औरंगाबाद में रेल से कटने से 14 मजदूरों की मौत हो गयी। बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूर औरंगाबाद से भुसावल पैदल ही जा रहे थे। सुबह चार बजे के करीब मालगाड़ी के चपेट में आने से करीब 14 मजदूरों की मौत ट्रेन से कटने से हो गयी। महारष्ट्र के औरंगाबाद जालना रेल लाइन पर ये सभी मजदूर ओवरब्रिज के नीचे पटरियों पर सो रहे थे तभी मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गयी। ये सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे है जो लॉक डाउन की स्थिति में पैदल ही घर जा रहे थे। दिन भर पैदल चलने के कारण थक जाने की वजह से पटरियो पर ही सो गए, सुबह मालगाड़ी के ट्रैक पर आ जाने से उन्हें संभलने का भी मौका नही मिला,सभी थकान की वजह से गहरी नींद में सो रहे थे,की उन्हें ट्रेन की आने की आवाज तक सुनाई नही दी। इस हादसे में 14 मजदूरों की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।