बिहार में आज सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें सबसे ज्यादा सहरसा और मधेपुरा में 7-7 नए मरीज मिले है। कोशी में नए मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। आज सहरसा में मिले 7 नए मामलों में 5 सहरसा बस्ती, एक सहमोराह, एक मदनपुर का है जिनकी उम्र 14,18,19,13,18,25 और 20 वर्ष है तो वही मधेपुरा के पुरैनी के 6 और घेलाड का एक है। इन सभी की उम्र 18,20,17,10,13,15 और 16 वर्ष है। इसके अलावे अररिया से एक, बेगुसराय से एक और दरभंगा से दो नए मामलों की पुष्टि हुई है, बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 629 हो गयी है। चिंता की बात है की महाराष्ट्र से आई ट्रेनो ने सहरसा मधेपुरा और सुपोल में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा किया है।